पंजाब

विजीलैंस ने दिसंबर महीने के दौरान रिश्वत के 6 मामलों में 7 अधिकारी किये काबू

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई जा रही व्यापक मुहिम के अंतर्गत दिसंबर महीने के दौरान 6 अलग-अलग मामलों में रिश्वत लेते हुए 7 दोषी कर्मचारियों को रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है जिसमें राजस्व विभाग के 3 कर्मचारी शामिल हैं।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो पंजाब के मुख्य डायरैक्टर-कम-डी.जी.पी. बी.के. उप्पल ने कहा कि ब्यूरो ने इस समय के दौरान सरकारी और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए अपने सहृदय यत्न किये हैं। इसके अंतर्गत विजीलैंस अधिकारियों ने यह यकीनी बनाया है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति राज्य की अलग-अलग अदालतों में न्यायिक सजा से बचकर न निकल सके।उन्होंने बताया कि ब्यूरो ने पिछले महीने के दौरान अलग-अलग अदालतों में 15 विजीलैंस मामलों के सम्बन्ध में चालान पेश किये हैं। इसी समय के दौरान भ्रष्टाचार के मामलों की गंभीरता के साथ जांच करने के मद्देनजऱ पाँच विजीलैंस केस दर्ज किये गए। इसके अलावा विजीलैंस जांच के आधार पर छह केस भी दर्ज किये गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × 4 =

Most Popular

To Top