पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा सीनियर कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के देहांत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के देहांत पर दुख प्रकट किया है। वह 86 वर्ष के थे जो आज सुबह दिल्ली में एमज़ में चल बसे। वह अपने पीछे दो पुत्र और एक बेटी छोड़ गए हैं।अपने शोक संदेश में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनको प्रसिद्ध कांग्रेसी नेता के अकाल प्रस्थान संबंधी सुनकर दुख पहुँचा है जो आठ बार चुने गए लोकसभा मैंबर, पूर्व केंद्रीय मंत्री, बिहार के पूर्व राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व चेयरमैन थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने आखिरी दम तक समाज के गरीब और दबे-कुचले वर्गों की भलाई और तरक्की के लिए अथक कार्य किये।दुखी परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने ईश्वर के समक्ष अरदास की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत स्थान दें और पीछे पारिवारिक सदस्यों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + seventeen =

Most Popular

To Top