भारत की अन्य देशों के साथ संबंधो को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर भारत को और दृढ़ता से रखने के लिये बीते कुछ वर्षो में पर्धानमंत्री नरेन्दर् मोदी को उनके योगदान के लिये कई अन्तर्राष्ट्रीय पुरुस्कारों से नवाजा गया है, इस कडी में नया पुरुस्कार जुड़ा है लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार जो अमेरिका का सबसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है। ये सम्मान पीएमं मोदी को भारत अमेरिका संबंधो को मजबूत करने के लिये दिया गया है।ये सम्मान है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो उन्हें मिला है दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की ओर से। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया है। ये पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका और भारत के बीच रणनीति साझेदारी को बढ़ावा देने और भारत के वैश्विक शक्ति के रुप में उभरने में उनके नेतृत्व के लिए दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधु ने अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन से व्हाइट हाउस में ग्रहण किया। ये अमेरिका का सबसे बड़ा सैनिक सम्मान है जो केवल राष्ट्राध्यक्षों या सरकार को दिया जाता है। अमेरिका ने ये पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी दिया है।प्रधानमंत्री को मिला ये सम्मान भारत अमेरिका के मजबूत होते संबंधों और पीएम मोदी की दुनिया में बढती लोकप्रियता का सबूत है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरस्कार पाने पर खुद को सम्मानित महसूस होने की बात कहते हुए ट्वीट किया कि ये द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के भारत और अमेरिका के लोगों के प्रयासों को मान्यता देता है ।पीएम ने ट्वीट किया – भारत के 130 करोड़ लोगों की ओर से, मैं भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए अमेरिकी सरकार और दोनों देशों के अन्य सभी हितधारकों के साथ काम करना जारी रखने की अपनी सरकार के दृढ़ विश्वास प्रतिबद्धता को दोहराता हूं।गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए ट्वीट किया – भारत- अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में शानदार प्रयासों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से मिले लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई । यह पुरस्कार विश्व नेता के रूप में उनकी स्वीकार्यता और वैश्विक शांति के प्रति अथक प्रयासों का एक और प्रमाण है । मई 2014 से अगस्त 2020 तक भारतीय गणतंत्र के प्रधान मंत्री के रूप में असाधारण रूप से सराहनीय सेवा के लिए पुरस्कार । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व और दूरदर्शिता ने एक वैश्विक शक्ति के रूप में भारत के उदय को बढावा दिया है और वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए अमेरिका और भारत के बीच संयुक्त रणनीतिक साझेदारी को बढाया है । प्रधान मंत्री मोदी की व्यक्तिगत पहल ने रिश्ते के सभी पहलुओं में अमेरिका-भारत संबंधों का विस्तार किया, एक स्थायी साझेदारी के लिए एक मजबूत नींव स्थापित करने में मदद की जो स्वतंत्रता, , सभी नागरिकों के साथ समान व्यवहार और लोकतांत्रिक सिद्धांतों के लिए साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।इसमें आगे कहा गया है प्रधान मंत्री मोदी की व्यक्तिगत पहल ने अमेरिका और भारत के बीच रक्षा साझेदारी को मजबूत किया और साथ ही अमेरिका के साथ भारत के आर्थिक सहयोग का विस्तार करने के उनके प्रयासों से दोनों देशों में उन्नत समृद्धि, निवेश और रोजगार सृजन हुआ है। दोनों देशों की साझेदारी पर इसमें कहा गया है भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत अमेरिका के लिए भारत एक महत्वपूर्ण साझेदार है, जहां दोनों देश समुद्रों की स्वतंत्रता, खुले और पारदर्शी निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास, सुरक्षित और विश्वसनीय डिजिटल नेटवर्क, और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए सहयोग बढ़ा रहे हैं।ये पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी को दुनिया के बड़े सम्मान से नवाजा गया है । दुनिया के तमाम बडे देशों ने पीएम को अपने देश के बड़े सम्मानों से सम्मानित किया है ।पिछले साल ही रुस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाज़ा।अप्रैल 2019 में यूएई सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से नवाजा था पिछले साल ही खाड़ी के एक और देश बहरीन ने भी प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया।2019 में ही मालदीव ने विदेशी हस्तियों को दिए जाने वाले अपने देश के सर्वोच्च सम्मान ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से उन्हें सम्मानित किया।फरवरी 2018 में फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने उन्हें ‘ग्रांड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन’ से सम्मानित किया।साल 2016 में प्रधानमंत्री मोदी को अफगानिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया.अप्रैल 2016 को पीएम मोदी को सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान किंग अब्दुल अजीज साश अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।सितंबर 2018 में नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ अवॉर्ड’ से भी नवाजा गया है ।इसके अलावा सितंबर 2019 में बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने पीएम को स्वच्छ भारत अभियान के लिए ग्लोबल गोलकीपर पुरस्कार से नवाजा था ये सारे पुरस्कार न केवल पीएम मोदी के कामों को बल्कि देश और विदेश में उनकी बढती लोकप्रियता और देश कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता का सबूत है ।