अमरीकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेनटेटिव ने कोरोना वायरस सहायता पैकेज के रूप में 900 अरब डॉलर की राशि मंजूर कर ली है।प्रतिनिधि सभा में विधेयक पर लंबे समय तक चली बहस के बाद मतदान करते हुए सांसदों ने विधेयक के पक्ष में 359 मत डाले जबकि इसके विरोध में 53 मत पड़े। इस पैकेज के तहत बेरोजगारों को हर हफ्ते 300 डॉलर और जरूरतमंद लोगों को 600 डॉलर की मदद दी जाएगी। नए प्रावधानों के तहत कोरोना के दौरान सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कारोबारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की भी मदद की जाएगी। ताकि देश में आर्थिक नुकसान से राहत मिल सके।