पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सास सरदारनी सतिन्दर कौर काहलों के देहांत पर अफ़सोस किया ज़ाहिर

पंजाब के राज्यपाल और अन्य शख्सियतों द्वारा दुखी परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को आज उस समय पर गहरा सदमा लगा जब उनकी सास सरदारनी सतिन्दर कौर काहलों का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया।सरदारनी सतिन्दर कौर 96 वर्षों की थीं और पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव सरदार ज्ञान सिंह काहलों की पत्नी थीं। वह अपने पीछे एक पुत्र हिम्मत सिंह काहलों, बेटी परनीत कौर (सांसद) और गीतिन्दर कौर को छोड़ गए हैं।पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने सैक्टर 5 में काहलों परिवार के निवास स्थान पर मृतक देह पर फूल मालाएं भेंट कीं और दुखी परिवार के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर की।सरदारनी सतिन्दर कौर का अंतिम संस्कार सैक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में किया गया। इस मौके पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह और परिवार के बाकी सदस्यों के अलावा कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साढू और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के प्रधान और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान भी उपस्थित थे।सरदारनी सतिन्दर कौर के अंतिम संस्कार के मौके पर अन्यों के अलावा सांसद मनीष तिवाड़ी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, विधायक हरदयाल कम्बोज़ और राजिन्दर सिंह, मुख्य सचिव विनी महाजन, डीजीपी दिनकर गुप्ता, एडवोकेट जनरल अतुल नन्दा, प्रमुख सचिव वित्त के.ए.पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा अनुराग वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव जतिन्दर जोरवाल भी शामिल हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × 5 =

Most Popular

To Top