पंजाब

पंजाब के राज्यपाल द्वारा सरदारनी सतिन्दर कौर के देहांत पर गहरा शोक व्यक्त

चंडीगढ़ – पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक, श्री वी.पी. सिंह बदनौर ने सरदारनी सतिन्दर कौर काहलों के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है, जिनका बीती रात देहांत हो गया। उनकी उम्र 96 साल थी। सरदारनी सतिन्दर कौर काहलों स्वर्गीय सरदार ज्ञान सिंह काहलों की पत्नी और सांसद श्रीमती परनीत कौर की माता जी थीं।राज्यपाल आज प्रात:काल सैक्टर 5 में काहलों परिवार के घर गए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धाँजलि भेंट की। उन्होंने दुखी परिवार के साथ दुख साझा किया और दुख की इस घड़ी में परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सरदारनी सतिन्दर कौर काहलों अपने पीछे महान पारिवारिक विरासत और लोगों के दिलों में सत्कार की अमिट छाप छोड़ गईं हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

9 − 8 =

Most Popular

To Top