भारत

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में आई कमी

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में कमी आई है और सेना आतंकी समूहों पर दबाव बनाकर रख रही है। एफएटीएफ के पूर्ण सत्र के परोक्ष रुप से जिक्र करते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि सीमापार आतंकवाद में कमी के मामले में एक बाहरी आयाम है।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है और यहां तक कि चीन ने भी माना है कि वे अपने मित्र देश का हर समय समर्थन नहीं कर सकते।उन्होंने कहा कि सेना लैंगिक समानता लाने के लिए प्रयासरत है और महिला अधिकारियों को स्थाई कमीशन प्रदान करने का उच्चतम न्यायालय का आदेश इस दिशा में आगे बढ़ने में काफी स्पष्टता प्रदान करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

12 + 2 =

Most Popular

To Top