भारत

विदेश मंत्रालय भारत-अमेरिका व्यापार में आई तेज़ी

24 फरवरी से भारत की यात्रा पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के दौरे की मेगा रोड के साथ होगी शुरुआत, विदेश मंत्रालय ने कहा- दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में सालाना 10 प्रतिशत की हुई है वृद्धि। कहा, ट्रंप के दौरे से दोनों देशों के संबंधों में आएगी और मज़बूती।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप 24 फरवरी को 2 दिन के दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप 36 घंटों में तीन राज्यों का दौरा करेंगें। पहले अहमदाबाद फिर आगरा और फिर दिल्ली जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरीकी राष्‍ट्रपति के बीच सीमित और शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता के दौरान रक्षा,सुरक्षा और व्‍यापार सहित सभी मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। अमेरिका और भारत सेवा और उत्पाद के क्षेत्र में बड़े भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच दो सालों के दौरान द्विपक्षीय व्यापार में सालाना 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की दूरदर्शिता का ही नतीजा है जो भारत के साथ संबंधों को एक मजबूत आयाम देने को तैयार है। दोनों देशों के बीच 21वीं सदी के रणनीतिक संबंध साझा मूल्यों पर आधारित हैं। फिर वो चाहें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति दृढ़ संकल्प हो या भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि स्थापित करना हो।भारत ने अमेरिका से 18 अरब डॉलर के रक्षा उत्पादों को खरीद की है। दोनों देशों के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास से रक्षा तैयारियों को काफी मजबूती मिली है।अमेरिका और भारत सेवा और उत्पाद के क्षेत्र में बड़े भागीदार हैं। दोनों देशों के बीच दो सालों के दौरान द्विपक्षीय व्यापार में सालाना 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह 2018 में 142 अरब अमेरिका डॉलर था और इस साल इसके 150 अरब डॉलर के पार जाने की उम्मीद है। अमेरिका से कच्चे तेल के आयात के मामले में भारत छठा सबसे बड़ा देश है। हाउडी मोदी से नमस्ते ट्रंप तक दोनों नेताओं की आभा दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। ह्यूस्टन में जहां 50,000 लोग पीएम मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बने थे वहीं मोटेरा स्टेडियम में होने जा रहे नमस्ते ट्रंप के लिए तकरीबन 1 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है। राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत-अमेरिका के लोगों के बीच आदान-प्रदान भी काफी बढ़ा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + four =

Most Popular

To Top