रोहित शर्मा ने बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच की दूसरी पारी में 4 रन बनाते ही अपने करियर में एक अहम मुकाम हासिल कर लिया। रोहित ने इन चार रनों के साथ ही वनडे क्रिकेट में अपने नौ हजार रन पूरे कर लिया। रोहित भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में नौ हजार रन पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर के बल्लेबाज बने जबकि विश्व क्रिकेट में वो सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए।रोहित शर्मा ने सचिन व गांगुली को पीछे छोड़ा-रोहित शर्मा भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने वनडे करियर की 217वीं पारी में ये सफलता अर्जित की। उन्होंने सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए उनके कम पारियों में नौ हजार रन पूरे किए। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में 235वीं पारी में ये कमाल किया था जबकि सौरव गांगुली ने 228वीं पारी में ये उपलब्धि हासिल की थी। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 9000 रन पूरा करने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं जिन्होंने 194वें पारी में ये कमाल किया था वहीं एबी इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। एबी ने 205 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।