भारत

केजरीवाल ने जारी किया गारंटी कार्ड, सस्‍ते इलाज का वादा, कहा- यमुना में लगवा कर रहूंगा डुबकी

दिल्‍ली के चुनावी रण को जीतने के लिए सभी पार्टियां ताल ठोक चुकी हैं। कमोबेश सभी पार्टियों के प्रत्‍याशियों की सूची भी जारी हो चुकी है, जो कुछ एक सीटों पर पेंच फंसा है उनपर भी जल्‍द ही प्रत्‍याशियों के नाम फाइनल हो जाएंगे। इधर आम आदमी पार्टी ने गारंटी कार्ड को जारी किया है।इस कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि दिल्लीवालों को मिल रही फ्री की सुविधाएं अगले पांच सालों भी जारी रहेंगी। बता दें कि इससे पहले कई विपक्षी पार्टियां केजरीवाल सरकार पर आरोप लगा रहे थे कि आप सरकार चुनावी के दौरान करने वाली फ्री की योजनाओं को चुनाव के बाद खत्‍म कर देगी।इधर केजरीवाल ने गांरटी कार्ड लांच करते वक्‍त जनता से कुछ नए वादे भी किए। रविवार को दिल्ली सीएम ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र का संक्षिप्त विवरण भी पेश किया। इसे ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ नाम दिया गया है। सीएम केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने गारंटी कार्ड लांच करते वक्‍त यह भी कहा कि अगले पांच साल में वह दिल्ली को और चमका देंगे। उन्‍होंने यह भी कहा कि पांच साल में वह लोगों को यमुना में डुबकी जरूर लगवा देंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

20 − 1 =

Most Popular

To Top