भारत

नागरिकता संशोधन क़ानून के समर्थन में भाजपा का जनसंपर्क अभियान

नागरिकता संशोधन क़ानून के समर्थन में भाजपा ने आज देश भर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली में बूथ स्तर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अभियान के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता घर-घर जाकर करेंगे 3 करोड़ परिवारों से संपर्क करेंगे।केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संशोधित नागरिकता कानून के बारे में पार्टी के जन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को दिल्ली के लाजपत नगर में जाकर घर-घर अभियान की अगुवाई की। बीजेपी ने 3 करोड़ परिवारों से सीधे संपर्क के लिये इस अभियान की शुरूआत की है। अमित शाह ने इस अभियान के तहत दिल्ली के लाजपत नगर में घर-घर अभियान में हिस्सा लिया और लोगों से कानून के मुख्य बातों पर चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष ने इस कानून से जुड़े मुख्य विन्दुओं पर लिखित सामग्री भी वितरित की। पार्टी के घर संपर्क अभियान के जरिये बीजेपी विपक्ष के दुष्प्रचार का जबाब दे रही है और नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अहम जानकारियों जनता से साझा की जा रही है।वहीं भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया, और संशोधित नागरिकता कानून के बारे में लोगों को जानकारी दी।भाजपा के देशव्यापी जनसम्पर्क अभियान के तहत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता देश के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जयपुर, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर, रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने बेंगलुरू में जनसंपर्क अभियान कर लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के प्रति जागरूक किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों से अभियान के साथ व्यापक स्तर पर जुड़ने की अपील की।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

15 − 14 =

Most Popular

To Top