15 जनवरी, 2020 तक प्रात:काल 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय छुट्टियों का समय 25 दिसंबर, 2019 से 5 जनवरी, 2020 तक बढ़ाया
चंडीगढ़ – समाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अरुणा चौधरी ने आज कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के समूचे आंगनवाड़ी केन्द्रों के समय में तबदीली को मंजूरी दे दी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 15 जनवरी, 2020 तक आंगनवाड़ी केन्द्रों का समय प्रात:काल 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। प्रवक्ता ने आगे बताया कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में छुट्टियाँ, जो पहले 25 दिसंबर, 2019 से 31 दिसंबर, 2019 तक तय की गई थीं, वह छुट्टियाँ अब 5 जनवरी, 2020 तक बढ़ा दी गई हैं।प्रवक्ता ने यह भी बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर यह भी यकीनी बनाएंगे कि लाभपात्रियों को उनके राशन का हिस्सा हफ़्तावार आधार पर मिले, जो उनको उनके घरों और सर्कल सुपरवाइजऱ तक पहुँचाया जायेगा और सम्बन्धित ब्लॉक बाल विकास प्रोजैक्ट अफ़सर इसको यकीनी बनाएगा।