पंजाब

पंजाब की सरकारी प्रिंटिंग प्रैसों का किया जायेगा आधुनिकीकरण-साधु सिंह धर्मसोत

छपाई और अन्य सामग्री खरीदने सम्बन्धी टैंडरों के लिए सार्वजनिक प्रचार करना यकीनी बनाने के आदेश
चंडीगढ़ – पंजाब की सरकारी प्रिंटिंग प्रैसों को आधुनिक बनाया जायेगा जिससे इनको समय का साथी बनाया जा सके। पंजाब के प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की मीटिंग के दौरान यह प्रगटावा किया।स. धर्मसोत ने अधिकारियों को सरकारी प्रैसों का आधुनिकीकरण करने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने की हिदायत देते हुए कहा कि उन खरीद और छपाई से सम्बन्धित नियमों को भी फिर सुधारा जाये जो आज के समय में सार्थक नहीं रहे। उन्होंने कहा कि साल 1975 में प्रिंटिंग और स्टेशनरी सम्बन्धित नियमों को पुन: सुधारने के लिए कार्यवाही अमल में लाई जाये जिससे पुरानी प्रक्रिया को आज के समय के हिसाब से अधिसूचित किया जा सके।स. धर्मसोत ने अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि छपाई और अन्य सामग्री खरीदने सम्बन्धी किये टैंडरों में नियमों की समुची जानकारी देनी और टैंडरों का सार्वजनिक स्तर पर प्रचार करना यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि जिस विभाग से सम्बन्धित टैंडर जारी किया जाना है, टैंडर से सम्बन्धित कमेटी में सम्बन्धित विभाग का एक नुमायंदा भी शामिल किया जाये। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि फ्लैट रेट /रेट कांट्रैक्ट करने के समय यह यकीनी बनाया जाये कि यह एक ही समय 5-6 फर्मों के साथ किया जाये जिससे एमरजैंसी स्थिति में छपाई आदि का कार्य जल्दी करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाया जाये कि फ्लैट रेट /रेट कांट्रैक्ट मार्केट रेट से अधिक नहीं होना चाहिए। प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के मंत्री ने विभाग द्वारा खरीदी जाने वाली 56 किस्मों की स्टेशनरी आइटमें घटाईं जाएँ और उन आइटमों को ही खरीदा जाये जो अत्यधिक ज़रूरी हैं। उन्होंने निर्धारित बजट के अनुसार ही स्टेशनरी खरीदने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि खऱीदी गई आइटम का मानक चैक करने के लिए सम्बन्धित फर्म की प्राईवेट मार्केट में बिक रही आइटम के साथ समय -समय पर मिलान किया जाये।इस मौके पर प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के सचिव श्री वी.के. मीना, कंट्रोलर श्रीमती माधवी कटारिया के अलावा विभाग के सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

four × 5 =

Most Popular

To Top