भारत

अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा, वहीं बोर्ड पांच एकड़ भूमि के मसले पर बाद में फैसला करेगा।उच्चतम न्यायालय के अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद आज सुन्नी वक्फ बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा। लखनऊ में आज बोर्ड की बैठक के बाद अध्यक्ष जुफ़र फारुकी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला सर्व मान्य है और वक्फ बोर्ड फैसले से पहले ही कह चुका था, कि जो भी न्यायालय फैसला देगा उसको माना जाएगा। न्यायालय द्वारा पांच एकड़ भूमि दिए जाने के मामले पर उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का आदेश सरकार को दिया गया है। जब सरकार बोर्ड को भूमि देगी तो उस पर तब विचार किया जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 1 =

Most Popular

To Top