17 साल के मनु भाकर ने जीता इतिहास। चीन में आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।भारत की युवा शूटिंग स्टार मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए 2019 के आईएसएसएफ विश्व कप में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। मनु ने महिलाओं की दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मनु का स्कोर 244.7 रहा और इसके साथ ही उन्होंने जूनियर विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।मनु भाकर, हीना सिद्धू के बाद से विश्व कप में दस मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय निशानेबाज़ हैं।