केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश मंत्री जावडेकर ने दिग्गज फिल्म अभिनेता रजनीकांत को इफ्फी विशेष आइकन पुरस्कार देने की घोषणा की,…फ्रांस की मशहूर अभिनेत्री इसाबेल हुपेर को अंतरराष्ट्रीय लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की, प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए रजनीकांत ने सरकार का आभार व्यक्त किया. भारत का 50वां अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में होगा। सूचाना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने बताया कि इस बार एक विशेष अवार्ड देने की सिफारिश हुई है। और यह पुरस्कार फिल्म अभिनेता रजनीकांत को दिया जाएगा। इसके अलावा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड विदेशी कलाकार वर्ग में फ्रांस की महान अभिनेत्री इजाबेल हुपेर को दिया जाएगा।सूचाना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का 50वां साल है इसलिए महिला निर्देशकों की 50 फिल्में भी दिखाई जाएगी। फिल्म महोत्सव में 200 से ज्यादा विदेशी फ़िल्मे आई हैं उनमें से 24 फिल्में आस्कर में नामांकन के लिए सूची में है।