भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में भारत और अमेरिका की महिला हॉकी टीम के बीच खेले गए ओलिंपिक क्वालीफायर्स के पहले लेग के मुक़ाबले में भारतीय महिला टीम ने अमेरिका को 5-1 से हरा दिया. मैच में भारत की ओर से पहला गोल दूसरे क्वार्टर के अंतिम समय में पेनाल्टी कॉर्नर के ज़रिए आया जबकि दूसरा और तीसरा गोल तीसरे क्वार्टर में आया.तीसरे क्वार्टर में शर्मिला देवी ने 40वें मिनट में तो गुरजीत कौर ने 42वें मिनट में गोल किया.चौथे क्वार्टर की शुरूआत में टीम ने एक और शानदार फील्ड गोल कर स्कोर को 4-0 कर दिया. भारतीय टीम ने पांचवां गोल पेनाल्टी स्ट्रोक के ज़रिए किया.अमेरिका की ओर से एक मात्र गोल खेल के 54वें मिनट में सामने आया.