पंजाब

विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के ख़ात्मे का लिया प्रण

समाज में से भ्रष्टाचार की बुराई के ख़ात्मे के लिए विजीलैंस वचनबद्ध-बी.के. उप्पल

चंडीगढ़ – समाज में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज पंजाब विजीलैंस भवन, एस.ए.एस नगर में विजीलैंस जागरूकता सप्ताह मनाया गया जहाँ ए.डी.जी.पी.-कम-चीफ़ डायरैक्टर विजीलैंस ब्यूरो बी.के. उप्पल ने सभी अधिकारियों को राज्य में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे की शपथ दिलाई।अधिकारियों और कर्मचारियों के जलसे को संबोधन करते हुए विजीलैंस ब्यूरो के चीफ़ डायरैक्टर ने कहा कि लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना हमारा नैतिक कत्र्तव्य है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संदर्भ में हमारी जि़म्मेदारी में वृद्धि हुई है और हमें इस चुनौती को पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की नीति के प्रति लोक जागरूकता पैदा करने के एक अवसर के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए।उन्होंने बताया कि नौजवानों को भ्रष्टाचार के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक करने के लिए ब्यूरो द्वारा इस हफ़्ते के दौरान राज्य भर में खासकर शैक्षिक संस्थाओं में जागरूकता मुहिम चलाई जायेगी। इसके साथ ही सरकारी दफ़्तरों में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए राज्य विजीलैंस ब्यूरो द्वारा किये जा रहे यत्नों के प्रति लोगों को अवगत करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते के दौरान, विजीलैंस ब्यूरो भाषण और मुकाबलों के द्वारा विद्यार्थियों के साथ जुड़ेगा जिससे इस बुराई के विरुद्ध दृढ़ता से खड़े होने के लिए उनको मज़बूत बनाया जा सके। विजीलैंस ब्यूरो के प्रमुख ने आगे कहा कि विजीलैंस जागरूकता सप्ताह ‘‘ईमानदारी-जीवन का एक रास्ता’’ विषय के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस हफ्ते के दौरान हमारा ध्यान भ्रष्टाचार की रोकथाम और समाज में जागरूकता पैदा करने की तरफ होगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, विजीलैंस ब्यूरो उन समूहों की पहचान करेगा जिनको आम तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए जि़म्मेदार ठहराया गया था और उनके कामकाज के ढंग में बदलाव लाने के लिए उनका मार्गदर्शन करेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen − 2 =

Most Popular

To Top