संसार

सीरिया पर रूस और तुर्की में ‘ऐतिहासिक समझौता’

रूस और तुर्की के बीच उत्तरी सीरिया में तुर्की की सीमा से कुर्द लड़ाकों को हटाने पर बनी सहमति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीरिया से अमेरिकी सेना की वापसी की घोषणा के बाद से उस क्षेत्र में आया परिवर्तन.रूस और तुर्की के नेता सीरिया के उत्‍तर-पूर्वी क्षेत्र पर नियंत्रण में साझेदारी पर सहमत हो गए हैं। इसमें सीरिया-तुर्की के समग्र सीमावर्ती क्षेत्र से कुर्द लड़ाकों को हटाना आवश्यक है। इस समझौते के तहत उन क्षेत्र पर तुर्की का नियंत्रण बरकरार रहेगा जहां से इस महीने की शुरूआत में तुर्की ने सीरिया पर हमले किए थे। बाकी सीमावर्ती इलाकों को रूसी और सीरियाई सेना नियंत्रित कर सकेंगी।रूसी राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन और तुर्की के राष्‍ट्रपति रेसेप तैयब एर्दोगन सीमावर्ती इलाकों पर संयुक्‍त सैन्य गश्त पर भी सहमत हो गए। इस समझौते के अंतर्गत कुर्दिश लड़ाकों को तुर्की और सीरिया की 440 किलोमीटर लंबी सीमा से हटने के लिए और 150 घंटों का समय दिया गया है जिसका अवधि आज दोपहर से शुरू होगी।बेरूत में रूसी राष्‍ट्रपति के साथ एक संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में एर्दोगन ने कहा कि तुर्की और रूस ऐसे समझौते पर पहुंच गए हैं जिसके तहत 150 घंटों के भीतर कुर्द लड़ाकों को उत्‍तर-पूर्वी सीरिया की सीमा से 30 किलोमीटर दूर जाना होगा। यह समझौता अमरीका समर्थित सीरियाई कुर्द लड़ाकों के नेतृत्‍व वाली सेना के उत्‍तरी सीरिया से हटने के बाद हुआ है, जिसकी मांग तुर्की करता रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

nineteen + two =

Most Popular

To Top