भारत

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, लश्कर के तीन आतंकी किए ढेर

जम्मू-कश्मीर के बिजबेहड़ा में सेना ने लश्कर के तीन आतंकी ढेर कर दिए। आतंकियों से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किया गया है। वहीं आतंकियों ने कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में दो नागरिकों हत्या कर दी, पिछले दो दिनों में ये तीसरी ऐसी वारदात है।दक्षिणी कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबेहड़ा में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी ढेर कर दिए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। पज़ालपोरा बिजबेहड़ा इलाके में आतंकवादियों के होने की सूचना मिलने पर सेना ने अभियान छेड़ा। मारे गए आतंकवादियों में एक हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर नसीर चाडरू था। एक अन्य आतंकवादी की पहचान जावेद अहमद के रूप में की गई है। तीसरे आतकंवादी की पहचान की जा रही है।जम्मू कश्मीर में तेजी से सामान्य होते हालात से बौखलाए आतंकियों ने कल पुलवामा में एक मजदूर की हत्या कर दी। ये मजदूर छत्तीसगढ़ का रहने वाला था जिसकी पहचान सेथी कुमार सागर के रूप में हुई है। वह यहां पर ईंट भट्टे में काम करता था। पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। आतंकियों ने एक और कायराना हरकत करते हुए एक फल विक्रेता की भी हत्या कर दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty + 6 =

Most Popular

To Top