प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी जयंती पर देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे। गांधी जी की 150वीं जयंती पर बुधवार को यहां और गुजरात के अन्य हिस्सों में कई समारोह आयोजित किए जाएंगे। पीएम यहां कई अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।गांधी जयंती की 150वें सालगिरह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साबरमती स्थित गांधी आश्रम का दौरा करेंगे। जहां वो आश्रम में लगे चरखे की एक विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस प्रदर्शनी की विशेषता यह है कि इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समकालीन देश के विभिन्न भागों में प्रयोग होने वाले अलग-अलग प्रकार के चरखों को संरक्षित किया गया है। आइये जानते हैं गांधी आश्रम की गाइड और कम्युनिकेटर प्रतिमा बहन से कि इस प्रदर्शनी में क्या कुछ खास और रोचक है।पूरा देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 150वीं जयंती के मौके पर याद कर रहा हैं। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश को खुले में शौच मुक्त घोषित करेंगे। अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री अहमदाबाद के साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ में आयोजित एक समारोह में ये घोषणा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी साबरमती स्थित गांधी आश्रम भी जाएंगे।नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद के साबरमती ‘रिवरफ्रंट’ में आयोजित एक समारोह में 20 हजार से अधिक ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में भारत को खुले में शौच मुक्त की घोषणा करेंगे। इन ग्राम प्रधानों में से लगभग 10 हजार गुजरात से और अन्य 10 हजार देश के अन्य हिस्सों से होंगे।प्रधानमंत्री साबरमती आश्रम की एक गैलरी में चरखा प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। गैलरी भारत के विभिन्न राज्यों में उपयोग किए जाने वाले कई चरखों और डिजाइनों को प्रदर्शित करती है। यहां एक अभिनव चरखा और एक खास चरखा भी प्रदर्शित किया गया है, जिसका इस्तेमाल 1924 में कमलामगारु द्वारा सूत कातने के लिए किया गया था, जिन्होंने महात्मा गांधी के साथ काम किया था।2014 में पहली बार सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस को लालक़िले की प्राचीर से स्वच्छ भारत अभियान शुरू करने की घोषणा की थी. उसी समय मोदी ने सरकार का इरादा साफ़ किया था कि 2अक्टूबर 2019 , यानि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती , को देश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया जाएगा. तब से शौचालय बनाने की रफ़्तार में तेज़ी आ गई थी।हाल ही में न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश में स्वच्छता अभियान के सफल संचालन के लिए बिल ऐंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन का प्रतिष्ठित ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड भी मिला है।