पंजाब

धान के उत्पादन में सर्वोत्तम कारगुज़ारी के लिए ‘कृषि करमन अवॉर्ड’ के लिए पंजाब का चयन

मुख्यमंत्री द्वारा प्रशंसा, उपलब्धि का सेहरा किसानों के सिर बांधा
चंडीगढ़ – भारत सरकार द्वारा धान के उत्पादन में सबसे बढिय़ा कारगुज़ारी दिखाने वाले राज्य के तौर पर पंजाब का चयन ‘कृषि करमन अवार्ड, 2017 -18’ के लिए करने पर इसका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के किसानों की बड़ी उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने पंजाब की चयन का सेहरा राज्य के किसान भाईचारे की सख्त मेहनत-मुशक्कत और काबिलीयत के सिर बांधा जिन्होंने अनाज की पैदावार में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर भूमिका निभाई।भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले इस सम्मानित अवॉर्ड में एक ट्रॉफी, प्रशंसा पत्र और 2 करोड़ रुपए की नकद राशि शामिल है।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में राज्य सरकार को भेजे गए एक पत्र में केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण विभाग ने जानकारी दी कि साल 2017 -18 के लिए धान के उत्पादन की श्रेणी में पंजाब का चयन ‘कृषि करमन अवॉर्ड’ के लिए किया गया है। मंत्रालय ने किसानों को प्रौद्यौगिकी के साथ जुड़ी सुविधाओं और अन्य सेवाएं देने में किये गए समर्पित प्रयासों के लिए राज्य सरकार को बधाई दी जिसके स्वरूप यह शानदार उपलब्धि राज्य के हिस्से आई है।केंद्रीय मंत्रालय ने राज्य सरकार को धान का उत्पादन करने वाले दो किसानों का भी चयन करने के लिए कहा जिन्होंने राज्य के अनाज भंडार में अधिक से अधिक योगदान डाला हो। इन किसानों का चयन धान के उत्पादन और प्रगतिशील एवं नवीनतम पहुँच के द्वारा डाले योगदान के आधार पर की जायेगी। चुने गए किसानों को प्रशंसा पत्र समेत 2 लाख रुपए की राशि से सम्मानित किया जायेगा।इसी दौरान राज्य के कृषि सचिव के.एस. पन्नू ने बताया कि खरीफ की फ़सल 2017 में धान अधीन 30.64 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल था और 199.65 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड पैदावार हुई जो 65.16 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बनती है और यह उत्पादन साल 2016 के मुकाबले 6 प्रतिशत ज़्यादा था क्योंकि इस साल धान की 189 लाख मीट्रिक टन पैदावार हुई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × two =

Most Popular

To Top