पंजाब

ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त बाजवा द्वारा ‘मालवा सरपंच डायरेक्टरी’ जारी

जि़ला परिषद सदस्यों, ब्लॉक समिति सदस्यों, सरपंचों और पंचों की ऑनलाइन डायरेक्टरी विभाग की वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी: तृप्त बाजवा
चंडीगढ़ – पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा ने आज यहाँ पंजाब भवन में ’मालवा सरपंच डायरेक्टरी ’ को जारी करने की रस्म अदा की। इस डायरेक्टरी में मालवा के 7 जिलों के गाँवों के सरपंचों के नाम, पिता का नाम, तस्वीर, मोबाइल नंबर, विधानसभा हलका और पुलिस थानों बारे जानकारी दी गई है। यह डायरैक्टरी प्रसिद्ध समाज सेवी गोरा संधू खुर्द द्वारा तैयार की गई है।इस मौके पर स. तृप्त बाजवा ने ऐलान किया कि जल्द ही ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से राज्य के जि़ला परिषद सदस्यों, ब्लॉक समिति सदस्यों, सरपंचों और पंचों की ऑनलाइन डायरैक्टरी विभाग की वैबसाईट पर उपलब्ध करवाई जायेगी। इस सम्बन्धी उन्होंने मौके पर ही विभाग के उच्च अधिकारियों को हिदायतें जारी की।ग्रामीण विकास मंत्री तृप्त बाजवा ने गोरा संधू को बधाई देते हुए कहा कि यह गाँवों की पंचायतों को जोडऩे के लिए बहुत बढिय़ा प्रयास है। उन्होंने साथ ही इस डायरेक्टरी के अगले अंक में पूरे पंजाब के सरपंचों के विवरण इकठ्ठा करके छापने के लिए भी गोरा संधू और उसके साथियों को प्रोत्साहित किया।डायरेक्टरी के संपादक स. गोरा संधू खुर्द ने बताया कि इस डायरैक्टरी में पंजाब के मालवा क्षेत्र के 7 जिलों संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, बठिंडा, बरनाला, मोगा और मानसा जिलों के सरपंचों के विवरण फोटो समेत दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह डायरैक्टरी 7 जिलों के गाँवों को आपस में जोडऩे का काम करेगी और किसी भी समय ज़रूरत पडऩे पर कोई भी सरपंच इस डायरैक्टरी की मदद से किसी के साथ भी आसानी से संपर्क कर सकेगा।इस मौके पर स. कुलजीत सिंह नागरा (सलाहकार मुख्यमंत्री), श्री नत्थू राम, श्री दर्शन लाल मंगूपुर (सभी विधायक) के अलावा ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सीमा जैन और संयुक्त विकास कमिश्नर श्रीमती तनू कश्यप भी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

eighteen − 1 =

Most Popular

To Top