चंडीगढ़ – सिख धर्म के संस्थापक, मानवता के रहबर, वैश्विक शांति के प्रतीक, अकाल पुरूष धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों को समर्पित पंजाब सरकार द्वारा बड़े प्रयास किये जा रहे हैं और गुरू साहिब के चरण स्पर्श स्थानों का सोंद्रीयकरण किया जा रहा है इन विचारों का प्रगटावा पंजाब के सहकारिता और जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बातचीत करते हुए किया।कैबिनेट मंत्री रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शताब्दी समागम बड़े स्तर पर मनाने के लिए सभी तैयारियाँ की जा रही हैं और इस महान दिन के अवसर पर देश-विदेश से पहुँचने वाली लाखों संगतों के ठहरने, लंगर, मैडीकल सेवाएं और हर तरह की सुविधाओं का प्रबंध भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह समागम जहाँ समूचे पंजाब में विभिन्न शहरों में चलेंगे वहीं ख़ास कर सुल्तानपुर लोधी और डेरा बाबा नानक में आयोजित करवाए जाने वाले समागम देखने योग्य होंगे।स. रंधावा ने कहा कि इस शताब्दी समागम के मौके पर जहाँ जेलों में बंद 550 अच्छे आचरण वाले कैदियों को भी रिहा किये जाने का प्रस्ताव है वहीं जेलों में गुरू साहिब जी के जीवन से संबंधित धार्मिक लिटरेचर भी बाँटा जायेगा जिसमें सिख कौम के महान विद्वान भाई वीर सिंह द्वारा लिखी पुस्तकें जिनमें श्री गुरु नानक देव जी का जीवन वृतांत दिखाया गया है और इसके अलावा बाकी गुरू साहिबानों की शिक्षाओं वाला धार्मिक लिटरेचर जो मानवता का राह दर्शाता है समेत और भी लिटरेचर बाँटा जायेगा। स. रंधावा ने बताया कि जेलों में बंद कैदी को यह लिटरेचर मुहैया करवाने का मंतव्य है कि ऐसे लोगों की मनोवृृत्ति में बदलाव आ सके और वह भी समाज का अहम हिस्सा बनकर जि़ंदगी जी सकें। कैबिनेट मंत्री रंधावा ने कहा कि पंजाब के हरेक जेलों में 5-5 के सैट्स में 550-550 पुस्तकें मुहैया करवाई जाएंगी और यह प्रयास धार्मिक जत्थेबंदियों के सहयोग से और ख़ास कर ‘महाराजा जस्सा सिंह रामगढिय़ा फाऊंडेशन’ द्वारा करवाया जायेगा। इस मौके पर धार्मिक, सामाजिक जत्थेबंदियों के नुंमायदे गुरदरसन सिंह रंधावा, रुपिन्दर सिंह सामपुरा, हरजीत सिंह, रणधीर सिंह, भुपिन्दर सिंह और ओंकार सिंह द्वारा कैबिनेट मंत्री को पहला सैट भेंट किया गया।