चंडीगढ़ – शिक्षा मंत्री पंजाब विजय इंदर सिंगला द्वारा आज चंडीगढ़ में 375 सी.एच.टी और 1558 एच. टी. अध्यापकों की सीधी भर्ती के ऑनलाईन नतीजों का ऐलान कंप्यूटर का बटन दबाकर किया। शिक्षा विभाग द्वारा प्रसारित की गई जानकारी के अनुसार डायरैक्टर शिक्षा भर्ती निदेशालय-कम-डायरैक्टर जरनल स्कूल शिक्षा, पंजाब द्वारा 375 सी.एच.टी और 1558 एच.टी. अध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए इस साल 9 मार्च को दिए गए इश्तिहार और 20, 21 जुलाई को दी गई परीक्षा का नतीजा घोषित किया गया है।शिक्षा मंत्री ने बताया कि सी.एच.टी. की भर्ती के लिए 4543 और एच.टी. की भर्ती के लिए 7314 आवेदन प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि प्राथमिक वर्ग के लिए सरकार द्वारा विभाग में पहले ही विभिन्न कैटागरियों के अधीन काम करते सरकारी अध्यापकों को सीधी भर्ती का मौका दिया गया है। शिक्षा मंत्री श्री सिंगला ने बताया कि उपरोक्त परीक्षा में पास हुए अध्यापकों के लिए यह बहुत सुनहरा अवसर है क्योंकि वह जवानी की उम्र में ही सी.एच.टी और एच.टी बन जाएंगे, इस कारण उनके लिए अगली विभागीय तरक्की में बहुत मौके आऐंगे।उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग के माहिरों द्वारा उपरोक्त दोनों कैटागरियों के अध्यापकों के लिए परीक्षा का पैटर्न इस ढंग से तैयार किया गया था कि बच्चों को पढ़ाने के समय अधिक से अधिक काम आएं। उदाहरण के तौर पर इन प्रश्नों में आम जानकारी, ज्ञान-विज्ञान, साहित्य, पंजाबी संस्कृति, वातावरण, मैनेजमेंट, कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र से संबंधित मसलों आदि के साथ जुड़ी जानकारी परोसी गई थी।उन्होंने आखिऱ में बताया कि सी.एच.टी. और एच.टी. की सीधी भर्ती के लिए शुरू से लेकर अंत तक सारी तैयारी और कार्यवाही कम्प्यूट्रीकरण पर आधारित है और इसको दखलअन्दाज़ी और बाहरी प्रभावों से मुक्त रख कर शुद्ध पारदर्शी और विश्वसनीय कसौटी पर पूरा उतारा गया है।