मोहाली में 3 अर्बन कम्युनिटी हैल्थ सैंटर किये जाएंगे स्थापित: बलबीर सिंह सिद्धू
चंडीगढ – पंजाब सरकार ने आज छोटे बच्चों में डायरिया के मामलों पर रोक लगाने के लिए रुटीन टीकाकरण प्रोग्राम के अधीन ‘रोटावायरस टीका’ लाँच किया।इस मौके पर रोटावायरस टीका लांच करने सम्बन्धी करवाए गए राज्य स्तरीय समागम के दौरान अपने संबोधन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि रोटावायरस एक बीमारी है जो देश में 5 साल से कम उम्र के बच्चों की 30-40 प्रतिशत (80,000 से अधिक) मौतों का कारण बनती है, जिसमें से 50 प्रतिशत मौतें 1 साल से कम उम्र के बच्चों की रिकॉर्ड की गई हैं। उन्होंने कहा कि रोटावायरस टीका बच्चों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करेगा और राज्य में मृत्युदर को कंट्रोल करने में भी सहायक होगा। हलांकि पंजाब में राष्ट्रीय प्राप्तियों की तुलना में पिछले 5 सालों के दौरान नवजात और 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्युदर में भारी कमी दर्ज की गई है। यह टीकाकरण इस दर को और घटाने में सहायता करेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त लक्ष्यों संबंधी बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है कि पंजाब द्वारा देश में एन.एफ.एच.एस-4 के अनुसार 89.1 प्रतिशत और एच.एम.आई.एस 2018 -19 के अनुसार 95 प्रतिशत टीकाकरण किया गया है। उन्होंने टीकाकरण प्रोग्राम को और ज्यादा मज़बूती प्रदान करने के लिए ज़रूरी कदम उठाने और राज्य के हरेक बच्चे तक यह टीका पहुँचाने का भरोसा दिलाया। स. सिद्धू ने आगे बताया कि यह स्वास्थ्य विभाग के लिए गर्व की बात है कि सरकारी अस्पताल रुटीन टीकाकरण प्रोग्राम के सख्त दिशा निर्देशों के अंतर्गत पंजाब के बच्चों का 90 प्रतिशत टीकाकरण कर रही है। यह टीकाकरण श्रृखंला सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में सभ्यक ढंग से चलाई जा रही है और इस टीकाकरण के लिए सहायक नर्स प्रसाविका और स्टाफ नर्सों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों में विभाग ने पोलियो का ख़ात्मा किया, मीसल्ज़ पैंटावैलेंट वैक्सीन की दूसरी ख़ुराक दी और तीन बार दिया जाने वाला पोलियो का टीका दो बार किया, नियमित टीकाकरण के अंतर्गत कामयाबी के साथ मीज़ल्ज़-रुबेला (एम.आर) मुहिम चलाई। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपने टीकाकरण प्रोग्राम में बड़ी उम्र वाले व्यक्तियों में बढ़ रहे डिप्थीरीया से निपटने के लिए डिप्थीरीया टीके (टी.टी की जगह टी.डी) को भी शामिल किया गया।उन्होंने आगे बताया कि आज विभाग द्वारा रोटावायरस टीके की शुरुआत की जा रही है जो कि बच्चों की मृत्युदर विशेष कर नवजात बच्चों की मृत्युदर को और घटाने में मददगार साबित होगा।श्री बलबीर सिंह ने मोहाली शहर की स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूती प्रदान करने के लिए 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने का ऐलान भी किया।इस मीटिंग के दौरान अन्य आदरणियों के अलावा स्वास्थ्य मंत्री के राजनैतिक सचिव श्री हरकेश चंद शर्मा, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं श्रीमती जसपाल कौर, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग श्रीमती जसपाल कौर, प्रोग्राम अधिकारी डा. जी. बी. सिंह, सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर रिशव जैन, काऊंसलर जसवीर सिंह मणकू, काऊंसलर कुलजीत सिंह बेदी, काऊंसलर भारत भूषण, काऊंसलर सुरिन्दर सिंह राजपूत, जसप्रीत सिंह गिल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोहाली शामिल थे।