गृहमंत्री अमित शाह ने की आंतरिक सुरक्षा पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक. एनएसए अजीत डोभाल, गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में लिया हिस्सा. रविवार को गृह मंत्रालय में उच्चस्तरीय बैठक हुई. गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव गाबा और सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों सहित खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.