पंजाब

सैनिक स्कूल सोसायटी द्वारा सैशन 2020-21 के लिए छठी और नौवीं कक्षा के दाखि़ले सम्बन्धी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित

चंडीगढ़ – सैनिक स्कूल सोसायटी ने सभी 31 सैनिक स्कूलों में सैशन 2020-21 के लिए छठी और नौवीं कक्षा में दाखि़ला लेने के इच्छुकविद्यार्थियों से प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए रक्षा सेवाओं के प्रवक्ता ने बताया कि लडक़ों (और लड़कियां केवल सैनिक स्कूल छिंगछिप के लिए) का इन स्कूलों में दोनों कक्षाओं में दाखि़ला प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा, जोकि 5 जनवरी 2020 को ली जायेगी।दाखि़ला लेने हेतु आयोजित करवाई जा रही इस परीक्षा में 6वीं और 9वीं कक्षा के बच्चों की उम्र 31 मार्च, 2020 तक क्रमश: 10 से 12 साल और 13 से 15 साल होनी चाहिए। उम्मीदवार 5 अगस्त, 2019 से 23 सितम्बर, 2019 तक अपना आवेदन वैबसाईट 222.ह्यड्डद्बठ्ठद्बद्मह्यष्द्धशशद्यड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ.द्बठ्ठ पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं।इस समय देश में तेलंगाना, मेघालय, गोआ, त्रिपुरा और सिक्किम को छोडक़र 24 राज्यों में कुल 31 सैनिक स्कूल हैं और बिहार, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश में 2-2 सैनिक स्कूल मौजूद हैं। इन स्कूलों में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बच्चों को दाखि़ले के लिए क्रमश: 15 प्रतिशत और 7.5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाता है।67 प्रतिशत सीटें उस राज्य के बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं जिस राज्य में वह सैनिक स्कूल स्थित है। बाकी बचती 33 प्रतिशत सीटें अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चों के लिए पुरुष जनसंख्या के अनुपात अनुसार दी जाती हैं। मेरिट के लिए इस श्रेणी में से कोई खाली बचती सीट गृहराज्य में शामिल कर ली जाती है। 25 प्रतिशत सीटें सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए भी आरक्षित हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

fifteen − 8 =

Most Popular

To Top