नई नियुक्तियों से दफ़्तरी अमले की कमी होगी पूरी
चंडीगढ़ – पंजाब के वन मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत ने आज यहाँ वन और वन्य जीव सुरक्षा विभाग में भर्ती होने वाले 35 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र बाँटे।वन मंत्री ने बताया कि पंजाब अधीन सेवाएं बोर्ड द्वारा चयन प्रक्रिया मुकम्मल करने के उपरांत वन और वन्य जीव सुरक्षा विभाग को 35 नए क्लर्क मिले हैं, जिनको आज नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के साथ जहाँ दफ़्तरी अमले की कमी पूरी होगी, वहीं विभाग की कार्य कुशलता भी बढ़ेगी।वन मंत्री ने नए भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि नौजवान लडक़े/लड़कियाँ देश का भविष्य हैं और इनकी लगन और मेहनत से की गई सेवा से देश और आगे बढ़ेगा। उन्होंने आशा प्रकट करते हुए कहा कि वन और वन्य जीव सुरक्षा विभाग में भर्ती होने वाले नए क्लर्क विभाग की प्रगति में ठोस योगदान डालेंगे और विभाग को तरक्की की बुलन्दियों तक लेकर जाएंगे।इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनपाल जतिन्दर शर्मा, एम.डी. पंजाब राज्य वन विकास निगम एच.एस. गरेवाल, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनपाल प्रवीन कुमार, मुख्य वनपाल प्रातिमा श्रीवास्तव, मुख्य वनपाल तुषार कांति बहेड़ा, मुख्य वनपाल सुनील कुमार, वनपाल के. कनन, उप वनपाल मनीष कुमार सहित उम्मीदवार और उनके पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।