लॉडर्स टेस्ट के दूसरे दिन आयरलैंड ने अपनी पकड़ मज़बूत की, पहले दिन इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 85 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 207 रन बनाया था।इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे लॉडर्स टेस्ट के दूसरे दिन आयरलैंड ने टेस्ट मैच पर अपनी पकड़ को और मज़बूत किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 303 रन बना लिए है और टीम को 181 रन की बढ़त हासिल है। इंग्लैंड की ओर से दूसरे दिन दूसरी पारी में जैक लीच और जेसन रॉय ने उम्दा पारी खेली।लीच ने 92 रन बनाए जबकि जेसन रॉय ने 72 रन की पारी खेली। गौरतलब है कि ये टेस्ट मैच चार दिन का है और इस टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 85 रन पर सिमट गई थी जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम अपनी पहली पारी में 207 रन बनाया था।