चंडीगढ़ – मंत्रीमंडल ने पंजाब विधानसभा का अगला सत्र 2 अगस्त से 6 अगस्त, 2019 तक बुलाने का फ़ैसला लिया है।इस संबंधी फ़ैसला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रीमंडल की मीटिंग के दौरान लिया गया।इससे भारत के संविधान की धारा 174 की क्लॉज (1) के अंतर्गत 15वीं विधानसभा का आठवां सत्र बुलाने के लिए पंजाब के राज्यपाल को अधिकृत किया गया है।मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह सत्र 2 अगस्त को बाद दोपहर शुरू होगा और बिछड़ी शख्सियतों को श्रद्धांजलियां भेंट की जाएंगी। इसी तरह वैधानिक कामकाज 5 अगस्त को प्रात:काल 11 बजे और 6 अगस्त को प्रात:काल 10 बजे शुरू होगा।प्रवक्ता ने बताया कि 6 अगस्त को प्रस्तावित वैधानिक कामकाज के बाद सदन अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया जायेगा।