चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों की लड़ी के तौर पर आज राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित की गई कॉफी टेबल बुक का पहला अंक जारी किया।यह किताब कैबिनेट मंत्रियों की हाजिऱी में जारी की गई। 70 पन्नों की यह किताब प्रकाश पर्व के समारोहों की लड़ी में नवंबर, 2018 से जून, 2019 तक हुए विशेष समागमों का विस्तार में वर्णन करती है। इन समागमों में करतारपुर कॉरीडोर का नींव पत्थर रखने के साथ-साथ इस ऐतिहासिक अवसर को समर्पित बुनियादी ढांचों के विकास के साथ जुड़े अन्य कार्य शामिल हैं। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा प्रकाश पर्व के अवसर पर शुरु कि गए अन्य कार्यों को भी इस किताब में विधिपूर्वक ढंग से उजागर किया गया है। इनमें पिंड बाबे नानक दा, बेबे नानकी कॉलेज फॉर गर्लज़, आला दर्जे का ऑडीटोरियम, हरेक गाँव में 550 पौधे लगाने, नानक बग़ीची, सरबत सेहत बीमा योजना और पवित्र काली वेईं की सफ़ाई के प्रयास मुख्यतौर पर शामिल हैं।यह किताब श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं का प्रसार करने के लिए सैमीनार, गोष्ठियां, कवि दरबार, लेख लिखने के मुकाबलों और सप्ताह के आखिर में लीग खेलों के द्वारा की गई अन्य गतिविधियों /प्रोग्रामों पर भी रौशनी डालती है। इसी तरह यादगारी सिक्के, वृत्तचित्र और नाटक, गुरमत संगीत सम्मेलन, गीत, विचार-विमर्श और काव्य रचना, सवाल-जवाब, रबाब उत्सव और दस्तारबंदी जैसी अन्य विशेष गतिविधयाँ भी किताब का मुख्य आकर्षण हैं।इस कॉफी टेबल बुक में श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और फलसफे पर लगाऐ गए किताब मेलों के विवरण देने के अलावा हस्त लिखित प्रारूप, भाई मर्दाना जी की रबाब आदि का भी जि़क्र किया गया है।इस कॉफी टेबल बुक को सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा तैयार किया गया है और इसका प्रकाशन कंट्रोलर प्रिंटिंग और स्टेशनरी, पंजाब ने किया है।किताब रिलीज करने के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिन्द्रा, मनप्रीत सिंह बादल, साधु सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा, ओम प्रकाश सोनी, अरुणा चौधरी, रजिया सुलताना, राणा गुरमीत सिंह सोढी, चरनजीत सिंह चन्नी, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बलबीर सिंह सिद्धू, विजय इंदर सिंगला, सुंदर शाम अरोड़ा और भारत भूषण आशु भी उपस्थित थे।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव-कम-सचिव सूचना एवं लोक संपर्क विभाग गुरकिरत कृपाल सिंह, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर अनिन्दिता मित्रा और एडीशनल डायरैक्टर सेनू दुग्गल भी उपस्थित थे।