खेल

पटियाला स्पोर्टस यूनिवर्सिटी के लिए नोटिफिकेशन जारी, दाखि़ले सितम्बर से

चंडीगढ़ – सोमवार को पटियाला स्पोर्टस यूनिवर्सिटी संबंधी ज़रूरी नोटिफिकेशन के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का स्वप्नमयी प्रोजैक्ट अत्याधुनिक पटियाला स्पोर्टस यूनिवर्सिटी वास्तविक रूप में आने के कगार पर पहुँच गया है।भारतीय संविधान की धारा 213 की क्लॉज (1) के अधीन 19 जुलाई, 2019 को पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर द्वारा ‘द पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी आर्डीनैंस 2019’ के किये ऐलान के सम्बन्ध में यह नोटिफिकेशन जारी किया गया है।इसके साथ ही 1 सितम्बर, 2019 से दाखि़ले शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है जिसका फ़ैसला कैप्टन अमरिन्दर सिंह की अध्यक्षता में पिछले महीने हुई यूनिवर्सिटी की स्थापना संबंधी संचालन समिति की उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान किया गया था।यह यूनिवर्सिटी स्पोर्टस विज्ञान, स्पोर्टस प्रौद्यौगिकी, स्पोर्टस प्रबंधन और स्पोर्टस कोचिंग के क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित की जा रही है। इसमें खेल आधारित शिक्षा, प्रशिक्षण और खोज क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचे पर आधारित है जिसमें शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान के क्षेत्रों से सम्बन्धित अन्य संस्थाओं को पेशेवर और अकादमिक लीडरशिप मुहैया कराई जायेगी।यह यूनिवर्सिटी सभी खेल के कुशल खिलाडिय़ों के लिए एक अति-उत्तम केंद्र के तौर पर सेवा निभाएगी और खोज को आगे ले जाने में योगदान देगी। यह ज्ञान और कौशल के विकास के लिए सामथ्र्य पैदा करेगी और स्पोर्टस प्रौद्यौगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में सामथ्र्य और सभी खेल के लिए उच्च प्रदर्शन प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगी।गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने 19 जून, 2017 को पंजाब विधानसभा में दिए अपने भाषण के दौरान यह यूनिवर्सिटी स्थापित करने का ऐलान किया था। इसके बाद ओलम्पिअन और इंटरनेशनल ओलंपिक समिति के मैंबर रणधीर सिंह के नेतृत्व में इसकी रूप-रेखा को अंतिम रूप देने के लिए एक संचालन समिति बनाई गई थी जिसका उद्देश्य इस खेल संस्था को अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुसार स्थापित करना था। पंजाब मंत्री मंडल ने 6 जून, 2019 को पंजाब स्पोर्टस यूनिवर्सिटी ऑर्डीनैंस 2019 को मंजूरी दी थी जिससे इसकी स्थापना के लिए रास्ता साफ हो गया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × 4 =

Most Popular

To Top