दिल्ली और एनसीआर में कल रात से लगातार हो रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार हैं।दिल्लीवासियों का मानसूनी बारिश का लंबा इंतजार समाप्त हुआ, मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन तक और वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार से दिल्ली में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम खुशनुमा हो गया है। भारी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।