व्यापार

विजीलैंस द्वारा 4,000 की रिश्वत लेता पटवारी काबू

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व हलका ठठा कृष्ण सिंह, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात पटवारी रजिन्दर सिंह को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी रजिन्दर सिंह को शिकायतकर्ता बूटा सिंह निवासी ठठा कृष्ण सिंह, जि़ला फिऱोज़पुर की शिकायत पर 4,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी द्वारा उसकी ज़मीन का हिस्सा पूरा करने और उसकी ज़मीन की गिरदावरियाँ जो उसके पिता के नाम पर चल रही हैं, को उसके नाम पर करने के बदले उक्त पटवारी द्वारा 4,000 रुपए की माँग की गई है।विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके आगामी कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

16 − two =

Most Popular

To Top