प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है
नेपाल के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है और 7 अन्य घायल हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। नेपाल के मौसम भविष्यवाणी विभाग के अनुसार वर्षा एक दो दिन और जारी रहेगी। उधर, बाढ़ भविष्यवाणी अनुभाग ने विभिन्न नदियों और उनकी सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। जिस की वजह से देश के निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। अनुभाग ने नदियों के किनारे और आस-पास रहने वाले लोगों से अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा है।