एकोस्टा अप्रैल 2017 में ट्रंप के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे
अमेरिका के श्रम मंत्री अलेक्जेंडर एकोस्टा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने यौन अपराध के आरोपी वित्तीय कारोबारी जेफरी एपस्टीन के साथ कम संगीन जुर्म का इकबाल करने का समझौता कराया था। इस मामले में जेफरी एपस्टीन को बाल यौन शोषण के मामले में केवल 13 महीने की सजा हुई थी। एकोस्टा अप्रैल 2017 में ट्रंप के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे। आरोप सही पाए जाने पर उसे 45 साल तक की सजा हो सकती है।