व्यापार

ICICI Bank ने घटाई ब्‍याज दरें, होम और ऑटो लोन हुए सस्‍ते

नई दिल्‍ली – देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक ने कर्ज की दरों में आज कटौती की है। इससे बैंक के होम लोन और ऑटो लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI का बोझ कम होगा। सूत्रों के अनुसार, ICICI Bank द्वारा ब्‍याज दरों में की गई इस कटौती के बाद सभी कर्ज सस्‍ते हो जाएंगे। आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक फरवरी से अबतक रेपो रेट में 0.75 फीसद की कटौती कर चुका है और तमाम बैंकों ने अभी तक इसका पूरा फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाया है।
जून में डिपॉजिट रेंट्स में हुई थी कटौती:-प्राइवेट सेक्‍टर के टॉप बैंक जैसे आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक ने डिपॉजिट रेट्स में 0.10 फीसद से 0.25 फीसद तक की कटौती की थी। अब यह देखना बाकी है कि क्‍या दूसरे बैंक भी इसी तरह डिपॉजिट और लेंडिंग रेट्स में कटौती करते हैं या नहीं।
RBI ने कही थी ये बात;-6 जून को हुई समीक्षा में रिजर्व बैंक ने कहा था कि बैंकों ने ब्‍याज दरों में मात्र 0.21 फीसद की कटौती की है जबकि रेपो रेट में 0.50 फीसद की कटौती की गई है। रिजर्व बैंक ने बैंकों से कर्ज की दरों में और कटौती करने को कहा था। उसी दिन रेपो रेट में और चौथाई फीसद की कटौती की गई थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

twenty − seven =

Most Popular

To Top