नई दिल्ली – अमीरात एयरलाइन ने दुबई और मस्कट के बीच दुनिया की सबसे छोटी A380 फ्लाइट को सोमवार को शुरू किया। सोमवार को एयरलाइन ने ट्वीट में कहा कि दुबई और मस्कट के बीच एवरेज उड़ान का समय 40 मिनट है जो कि 42 लोगों की टीम के जरिए Airbus A380 को साफ करने के लिए तय से सिर्फ 5 मिनट ही ज्यादा है। एक एयरबस ए380 की 500 किमी की वायरिंग दुबई और मस्कट के बीच 340 किमी की दूरी से ज्यादा लंबी है।अमीरात के कमर्शियल ऑपरेशंस सेंटर के डिविजनल सीनियर वाइस प्रेसीडेंट शेख माजिद अल मुआला ने कहा कि मस्कट में ए380 सर्विस की शुरुआत से हमारे ग्राहकों को हमारी इंडस्ट्री के लीडिंग प्रोडक्ट में बैठने का मौका मिलेगा। ग्राहक अपनी पसंद और यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, फ्लाइट में यात्रा की प्लानिंग करेंगे।अमीरात के लिए ओमान एक बेहद अहम डेस्टिनेंशन है। एयरलाइन अपने ग्राहकों को बेस्ट सर्विस देते रहने के लिए मार्केट में अपने परिचालन को बढ़ाने के लिए नए कदम उठाती रहेगी।इस नई फ्लाइट की शुरुआत से अमीरात के खुद के ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले अमीरात की दुबई और दोहा के बीच दुनिया की सबसे छोटी ए 380 फ्लाइट सर्विस चलती थी। जो कि यूएई और कतर के बीच जारी डिप्लोमैटिक रो के कारण 2017 में दोहा के लिए सभी फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया था।