क्रिकेट

भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया

क्रिकेट विश्व कप के अपने छठे मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया।
वेस्टइंडीज़ का पहला विकेट क्रिस गेल का गिरा। उन्हें 6 रन पर मोहम्मद शामी ने केदार जाधव के हाथों कैच कराया। मोहम्मद शामी ने शाई होप को 5 रन पर बोल्ड कर वेस्टइंडीज़ को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विश्वकप में अपना पहला मैच खेल रहे सुनील एंबरिश और निकोलस पुरन ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोडे। सुनील एंबरिश को हार्दिक पंडया ने एलबीडबल्यू ऑउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वेस्टइंडीज का चौथा विकेट निकोलस पुरन के रुप में गिरा, वे 28 रन बना कर कुलदीप यादव की फिरकी का शिकार बने। वेस्टइंडीज़ कप्तान जेसन होल्डर को 6 रन पर युजवेंद्र चहल ने पवेलियन भेजा। कार्लोस ब्रेथवेट और फाबियन एलन को लगातार दो गेंदों पर बुमरा ने आउट कर वेस्टइंडीज़ की मुश्किलें और बढा दीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटका 29 के स्कोर पर लगा जब सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा 18 रन बनाकर केमार रोच का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर उतरे भारतीय कप्तान कोहली ने के. एल राहुल के साथ मिल कर पारी को आगे बढाया। के एल राहुल अपने अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद चौथे नंबर पर आए विजय शंकर 14 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर विकेट के पीछे कैच हो गए। केदार जाधव भी क्रीज़ पर ज़यादा देर नहीं टिक पाए और 7 रन बनाकर केमार रोच का तीसरा शिकार बने। विराट कोहली अपना अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे लेकिन 72 रन पर वो होल्डर की गेंद पर ब्रावो द्वारा कैच किए गए।इसके बाद हार्दिक पंड़या और धोनी ने छोर संभाले और दोनों ने मिलकर छठे विकट के लिए 70 रन जोडे। हार्दिक 46 रन बनाकर शेल्डन कोटरेल का शिकार बने। वहीं धोनी ने 56 रनों की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच ने 3 व शेल्डन कोटरेल, कप्तान जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

one × three =

Most Popular

To Top