व्यापार

2600 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे ज़ब्त

उल्लंघना करने वालों पर भारी जुर्माना

चंडीगढ़ – डायरैक्टोरेट, वातावरण और जलवायु परिवर्तन, पंजाब के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राज्यभर में चल रही छापेमारियों के दौरान बुद्धवार शाम को प्लास्टिक के लिफ़ाफों के भंडारण, ट्रांसपोर्ट और बिक्री करने वालों से 2600 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े ज़ब्त किये गए। सबसे अधिक 1350 किलो प्लास्टिक के लिफ़ाफ़े बटाले से ज़ब्त किये गए हैं।डायरैक्टर, वातावरण और जलवायु परिवर्तन, स. के.एस. पन्नू ने बताया कि नगर निगम और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा 282 संस्थाओं पर सांझी छापेमारी के दौरान 153 उल्लंघना के मामले पाए गए। उन्होंने कहा कि हम 144 उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध चालान जारी किये गए और मौके पर ही 12,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया जबकि बाकी मामलों में नगर निगम /कमेटी द्वारा सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

4 × two =

Most Popular

To Top