भारत

झारखंड के गढ़वा में बस खाई में गिरने से 5 की मौत, 40 घायल

झारखंड के गढ़वा में हुए बस हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 40 यात्री घायल हो गए है। यह हादसा झारखंड के गढ़वा -अंबिकापुर मार्ग पर जिला मुख्यालय से कुछ किलोमीटर की दूरी पर हुआ।पॉपुलर नाम की बस अन्नराज नावाडीह घाटी में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से गढ़वा आ रही थी। बस के खाई में गिरने की वजह से लोग बस के नीचे दब गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस हादसे वाले स्थान पर पहुंच गई और राहत और बचाव अभियान में लग गई। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दबे यात्रियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। यह बस अंबिकापुर से सासाराम जा रही थी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

10 − nine =

Most Popular

To Top