2 करोड़ इनामी राशि मिलने के बाद अपना मकान बनाया और कजऱ् चुकाया
चंडीगढ़ – होशियारपुर के गाँव मोतियां निवासी अशोक कुमार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह रातो रात करोड़पति बन जायेगा। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर सेवाएं निभा रहे 30 वर्षीय अशोक कुमार की बुरी माली हालत का पंजाब सरकार के लोहड़ी बंपर -2019 ने अंत कर दिया है, जिसकी टिकट खरीद कर वह भूल गया था। पंजाब लॉटरीज़ विभाग ने जब 2 करोड़ रुपए का इनाम निकलने संबंधी फ़ोन किया तो अशोक कुमार को यकीन न आया। फिर उसने लोहड़ी बंपर की टिकट ढूंढनी शुरू की। उसने बताया कि एक बार उसे लगा कि इससे अच्छा था कि उसकी लॉटरी न ही निकलती क्योंकि वह टिकट कहीं रखकर भूल गया था।अंत में उसे लोहड़ी बंपर की टिकट होशियारपुर थाने, जहाँ वह तैनात है, में अपनी मेज़ के दराज़ में से मिली। अशोक ने बताया कि लॉटरी बंपर ने उसकी जि़ंदगी बदल दी है, जिसके चलते वह मकान बना सका और अपना कर्ज भी उतार दिया है। उसने बताया कि वह इस राशि से अपने छोटे भाइयों के सैटल होने में मदद करना चाहता है।अशोक ने कहा कि पंजाब सरकार के लोहड़ी बंपर ने उसे वह काम करने का हौसला दिया जिनके बारे में पहले वह कभी पैसों की कमी के कारण सोच भी नहीं सकता था। उसने बताया कि उसे पहले लगता था कि इनामी राशि लेने में दिक्कत आयेगी परन्तु पंजाब लॉटरीज़ विभाग ने उसे इनामी राशि हासिल करने में किसी किस्म की परेशानी नहीं आने दी।