पंजाब राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड की चेयरपर्सन द्वारा बजट में वृद्धि की माँग को केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड के साथ विचारने का भरोसा
चंडीगढ़ – ‘‘पंजाब राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड शोषण की शिकार महिलाओं को काउंसलिंग सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ पारिवारिक और सामाजिक झगड़ों को निपटाने के लिए वचनबद्ध है।’’ यह प्रगटावा आज पंजाब राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड (पी.एस.एस.डब्ल्यू.बी.) की चेयरपर्सन श्रीमती गुरशरन कौर रंधावा ने बोर्ड के कामकाज का जायज़ा लेने सम्बन्धी हुई रिव्यू मीटिंग के नेतृत्व के दौरान किया। यह मीटिंग राज्य में केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड, केंद्रीय मंत्रालय महिला एवं बाल विकास की सहायता से पी.एस.एस.डब्ल्यू.बी. द्वारा चलाए जा रहे 6 परिवार काउंसलिंग केन्द्रों पर विशेषकर केंद्रित रही।इस मीटिंग के दौरान परिवार काउंसलिंग केन्द्रों के काऊंसलरों और अधिकारियों ने जि़ला स्तर पर और नये परिवार काउंसलिंग केंद्र खोलने की माँग की और काऊंसलरों के वेतन और अन्य दफ़्तरी खर्चे के मद्देनजऱ बजट में वृद्धि की माँग भी रखी। श्रीमती रंधावा ने केंद्रीय सामाजिक कल्याण बोर्ड के साथ इस मामले को यकीनी तौर पर विचारने का भरोसा दिया जिससे ज़मीनी स्तर पर असली हकदारों तक स्कीम के लाभ पहुँचाने को यकीनी बनाया जा सके। चेयरपर्सन को विभिन्न परिवार काउंसलिंग केन्द्रों के नुमायंदों ने उनकी तरफ से किये गए कामों से अवगत करवाया। जि़क्रयोग्य है कि पंजाब राज्य सामाजिक कल्याण बोर्ड अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, एस.ए.एस नगर, फतेहगढ़ साहिब, और रूपनगर जि़लों में ग़ैर-सरकारी संस्थाओं के द्वारा चलाए जाते परिवार काउंसलिंग केन्द्रों को 100 फीसदी आर्थिक सहायता दे रहा है। हरेक केंद्र में 2 काउंसलर हैं जिनका मुख्य काम शोषण की शिकार महिलाओं को काउंसलिंग सेवाएं प्रदान करने और अन्य पारिवारिक और सामाजिक झगड़े निपटाने में सहयोग देना होता है।इस मौके पर अन्य आदरणीयों के अलावा पी.एस.एस.डब्ल्यू.बी. के सचिव श्री अभिषेक, एफ.सी.सी. के इंचार्ज श्री नरिन्दर सिंह, निजी सहायक, सुनीता और एफ.सी.सी. के अन्य अधिकारी और काउंसलर शामिल थे।