जीवन शैली

मिशन तंदुरुस्त पंजाब के अंतर्गत मुख्यमंत्री के सलाहकार ग्रुप ने हवा, पानी और भूमि प्रदूषण के साथ निपटने के लिए सख्त कानूनों कि की वकालत

स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू के नेतृत्व में हुई ग्रुप की पहली मीटिंग
चंडीगढ़ – ‘‘वातावरण प्रदूषण आज के समाज के लिए एक बड़ा ख़तरा है। यदि हम इस समय इस ख़तरनाक समस्या के साथ न निपट सके तो आने वाली पीढ़ीयां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। इसलिए हवा, पानी और भूमि प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कानून लागू करने के लिए यह उपयुक्त समय है।’’ यह प्रकटाव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मिशन तंदुरुस्त के अंतर्गत बनाए मुख्यमंत्री सलाहकार ग्रुप की पहली मीटिंग के नेतृत्व करने के दौरान किया। इस सलाहकार ग्रुप के सदस्यों ने विभागों और विभिन्न क्षेत्रों के आपसी तालमेल को यकीनी बनाकर पंजाब को साफ़ वातावरण वाला एक सेहतमंद राज्य बनाने का प्रण लिया।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस मीटिंग का उद्देश्य पिछले एक साल के दौरान बहुमुखी ‘मिशन तंदुरुस्त पंजाब’ में किये विकास कार्यों का जायज़ा लेना और भविष्य में इस मिशन को जारी रखने के लिए संभावनाएं बनाना था। श्री बलबीर सिद्धू ने कहा कि गुरूओं की इस पवित्र धरती को बचाने के लिए हमें रेन वॉटर हारवैस्टिंग, भूमिगत जल का पुन: प्रयोग, ठोस अवशेष के सभ्यक प्रबंधन, राज्य को हरा-भरा बनाने और धान की पराली जलाने सम्बन्धी कानूनों को सही अर्थों में लागू करने की ज़रूरत है।इस दौरान श्री आर.के वर्मा, प्रमुख सचिव, विज्ञान प्रौद्यौगिकी और वातावरण ने 5 जून,2018 को शुरू हुए मिशन तंदुरुस्त पंजाब की शुरुआत से अब तक की विभिन्न प्राप्तियों को दिखाती विस्तृत प्रस्तुति भी दी। सलाहकार ग्रुप का पहला मुख्य मुद्दा मानवीय होंद के लिए साफ़-सुथरी हवा की ज़रूरत पर अधारित था। यह फ़ैसला किया गया कि वाहनों के धुएं, धूल, कूड़ा-कर्कट जलाने के कारण, उद्योगों के धुएं के कारण और निर्माण एवं तोड़ -फोड़ जैसी गतिविधियों के कारण पैदा हुए प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कानून लागू करने की ज़रूरत है। इसी तरह सभी कमेटी सदस्यों ने साफ़-पीने योग्य पानी, वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट, भूमिगत जल का पुन: प्रयोग और रेन वॉटर हारवैस्टिंग को यकीनी बनाने के लिए सख्त कानून अपनाने के लिए सहमति अभिव्यक्त की। इसके साथ ही ठोस अवशेष प्रबंधन, औद्योगिक कूड़ा-कर्कट, ऐग्रोकैमीकल कंटैमीनेशन,म्यूंसीपल वेस्ट जैसे क्षेत्रों के लिए सख्त नियम लागू करने की ज़रूरत पर विचार किया गया।मुख्यमंत्री सलाहकार ग्रुप के अन्य मैंबर जिन्होंने मीटिंग में भाग लिया, में श्री साधु सिंह धर्मसोत, वन मंत्री, श्रीमती रजिया सुलताना वॉटर सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री, सन्दीप सिंह, विधायक नाभा, अवतार सिंह, विधायक जालंधर उत्तरी, तरसेम सिंह, डी.सी. एम.एल.एस अटारी, कुलदीप सिंह वैद, विधायक गिल, पवन कुमार आदिया, विधायक शाम चौरासी और संतोख सिंह, विधायक भलीपुर, बाबा बकाला शामिल हैं।इसके अलावा मीटिंग में श्री सरवजीत सिंह, प्रमुख सचिव जल स्रोत विभाग,श्री काहन सिंह पन्नू, डायरैक्टर मिशन तंदुरुस्त पंजाब, श्री कृष्ण कुमार, सचिव स्कूल शिक्षा, श्री एस.एस. मरवाहा, चेयरमैन, पी.पी.सी.बी और विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारी मौजूद थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

3 × four =

Most Popular

To Top