चंड़ीगढ़ – ई.एस.आई. (कर्मचारी सामाजिक इंशोरैंस) अस्पतालों की कारगुज़ारी को और मज़बूत करने की कोशिश के अंतर्गत राज्य के सभी ई.एस.आई. अस्पतालों में रजिस्टर्ड मज़दूरों और अन्य निर्माण कामों वाले कामगारों को 24 घंटे एमरजैंसी सेवाओं की सुविधा दी जाएगी।यह जानकारी आज स्वास्थ्य और श्रम मंत्री श्री बलबीर सिद्धू ने ई.एस.आई. अस्पतालों की रिव्यू मीटिंग के दौरान दी।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अब राज्य के सभी ई.एस.आई. अस्पतालों में 24 घंटे ऐमरजैंसी सेवाओं की सुविधा दी जायेगी। उन्होंने डायरैक्टर सोशल इंशोरैंस, डा. जसपाल सिंह बस्सी को विभाग में सभी खाली पड़े पदों का जायज़ा लेने के लिए कहा और चौथे दर्जे से मैडीकल सुपरीटेंडेंट तक के खाली पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को मुकम्मल करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि यह मामला कैबिनेट मीटिंग में आगामी मंजूरी के लिए जल्द भेजा जायेगा।उन्होंने ई.एस.आई. के अधिकारियों को 30 जून से पहले सभी ज़रुरी टैस्टों के लिए एक ही छत के नीचे अपेक्षित स्वास्थ्य सामग्री और मशीनरी की खरीद प्रकिया को पूरा करने के लिए हिदायत भी की।श्री बलबीर सिद्धू ने ई.एस.आई. अस्पतालों में ओ.पी.डी., लैब टैस्टों और प्रसूतियों सम्बन्धी सेवाओं का जायज़ा लिया और सीनियर मैडीकल अफसरों, मैडीकल सुपरीटेंडेंटों को इन सेवाओं में निर्धारित मापदण्डों के अनुसार और सुधार लाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टी.बी. को जड़ से ख़त्म करने के लिए हमें सभी ज़रुरी टैस्ट और ईलाज सेवाएं ई.एस.आई. अस्पतालों में मुहैया करवाने की ज़रूरत है, जिसके लिए टी. बी. का टैस्ट करने के लिए लैब टैक्नीशनों के साथ डैसीगनेटिड माईक्रोस्कोपिक केंद्र स्थापित किये जाएंगे।मैडीकल बिलों की भरपायी (रीइम्बरसमैंट) सम्बन्धी बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बीमा धारक कामगारों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के मैडीकल बिलों की भरपायी प्रक्रिया में तेज़ी लाकर निश्चित समय में निपटाने के लिए निर्देश जारी किये।उन्होंने कहा कि इस मीटिंग में जारी की गई हिदायतों के अंतर्गत कारगुज़ारी का जायज़ा लेने के लिए वह राज्य के सभी ई.एस.आई. अस्पतालों का दौरा करेंगे और अपनी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस मीटिंग के दौरान अन्य आदरणियों के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग, श्री सतीश चंद्रा, मिशन डायरैक्टर एन.एच.एम., श्री अमित कुमार, डायरैक्टर हैल्थ सेवाएं, डा. जसपाल कौर, डायरैक्टर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, डा. अवनीत कौर, डायरैक्टर ई.एस.आई., डा. जसपाल सिंह बस्सी, क्षेत्रीय डायरैक्टर ई.एस.आई.सी. श्री सुनील तनेजा, मोहाली इंडस्ट्री एसोसिएशन के श्री बलबीर सिंह, सभी मैडीकल सुपरीटेंडेंट और राज्य के ई.एस.आई. संस्थाओं के ज़ोनल इंचार्ज शामिल थे।