पंजाब

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ओडिशा ने क्लैट का रिजल्ट किया घोषित आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ चंडीगढ़ का एकमात्र क्लैट से जुड़ा कॉलेज

मोहाली – राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ओडिशा ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर कॉमन लॉ एडमिशन टैस्ट के परिणामों की घोषणा कर दी है छात्र वेबसाईटों पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। क्लैट की परीक्षा 26 मई को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित करवाई गई थी जिसमें तकरीबन 47,000 छात्रों ने हिस्सा लिया है। इस वर्ष राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के 5 वर्षीय एकीकृत कानून कार्यक्रम के तहत 2391 और एलएल.एम प्रोग्राम के तहत 683 सीटों के लिए परीक्षार्थियों का चयन देश के 21 राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों में किया जाएगा। आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ राजपुरा नजदीक चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. अंशु कटारिया ने बताया कि 21 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के अलावा देश में 52 और कॉलेज, विश्वविद्यालय हैं जो क्लैट के साथ जुड़े हुए हैं। आर्यन्स कॉलेज ऑफ लॉ पंजाब का एकमात्र ऐसा कॉलेज है जो उन सर्वोच्च कॉलेज और विश्वविद्यालयों का हिस्सा है जो एलएलबी के 3 साल, बीए-एलएल.बी और बी-कॉम एलएलबी के 5 साल के सेशन के विधिक अध्ययन के लिए क्लैट स्कोर का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा श्री कटारिया ने बताया कि विधिक विषय में इच्छुक छात्रों के लिए आर्यन्स में काउंसलिंग और प्रवेश शुरू हो चुके हैं। छात्र 98765-99888, 98762-99888 नंबरो पर कॉल करने के अलावा आर्यन्स की वेबसाईट www.aryans.edu.in पर भी रजिस्टर कर सकते हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 + eighteen =

Most Popular

To Top