पंजाब

जल स्रोत मंत्री सरकारिया ने इजरायल के पानी माहिरों के साथ की मुलाकात

भूजल के गिर रहे स्तर से निपटने के लिए विचार -विमर्श
चंडीगढ़ – राज्य में कम रहे पानी के स्तर और जल स्रोतों के उचित प्रबंधन सम्बन्धी एक विस्तृत वाटर मैनेजमेंट मास्टर प्लान तैयार करने के लिए आज जल स्रोत मंत्री सुखबिन्दर सिंह सरकारिया द्वारा अमृतसर में इजरायल से आए माहिरों के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की गई।इससे पहले माहिरों की टीम ने जल स्रोत विभाग के सीनियर अधिकारियों के साथ मिल कर राज्य में मौजूदा हालातों के दौरान आ रही पानी सम्बन्धी चुनौतियों और मुश्किलों का मूल्यांकन करने सम्बन्धी पंजाब के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान माहिरों की टीम द्वारा राज्य में मौजूद जल स्रोतों और ढांचों का जायज़ा लिया गया।इस दौरान माहिरों की टीम में से अंतर-राष्ट्रीय विशेष प्रोजैक्ट कॉर्डीनेटर ऑफ मैकोरोट, डा. डिएगो बर्जर, प्रोजैक्ट मैनेजर श्री नीव पिंटो, मेकोरोट के उत्तरी जि़ले के जल इंजीनियर तोमर मलोल ने राज्य में पानी सम्बन्धी पैदा हो रही खतरनाक स्थितियों और मुश्किलों से निपटने के लिए मंत्री के साथ सुझाव और तरीके सांझे किये।टीम के माहिरों ने श्री सरकारिया को बताया कि पंजाब से सम्बन्धित ‘पानी की मौजूदा स्थिति सम्बन्धी स्टडी’, ‘पानी पर आधारित आर्थिक नियम’, ‘प्रोजैक्शन ऑफ वाटर रिसोर्सिस’, ‘प्रोजैक्शन ऑफ वाटर डिमांड‘, ‘पानी की सप्लाई सम्बन्धी अन्य साधन‘, ‘आर्थिक विश्लेषण और मास्टर प्लान का निचोड़ और सिफारिशें पर आधारित छह रिपोर्टें जमा करवाई जाएंगी।जि़क्रयोग्य है कि अक्तूबर 2018 में मुख्यमंत्री, पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह के इजरायल दौरे के बाद अप्रैल 2019 में इजरायल की राष्ट्रीय जल कंपनी मैकोरोट और पंजाब सरकार में एक समझौता सहीबद्ध किया गया था।इस समझौते के अंतर्गत कंपनी मैकोरोट द्वारा प्रस्तावित सिफारशें आने वाले 18 महीनों में जमा करवा दी जाएंगी। मास्टर प्लान की अंतिम रिपोर्ट अक्तूबर, 2020 तक आने की उम्मीद है।इस मीटिंग के दौरान अन्यों के अलावा मुख्य इंजीनियर / आई.पी.आर.आई. और यू.डी.बी.सी., जल स्रोत विभाग, श्री जसबीर सिंह संधू, निगरान इंजीनियर / नीति मूल्यांकन और शिक्षा सर्कल सन्दीप सलूजा और निगरान इंजीनियर / यू.डी.बी.सी. सर्कल, श्री मनजीत सिंह शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

1 × 3 =

Most Popular

To Top