अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने हाल के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शानदार जीत की सराहना की है। कल वाशिंगटन में भारत-अमेरिका व्यापार परिषद की बैठक में उन्होंने कहा कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति ने कड़ी मेहनत कर भारत के पीएम का पद पाया। पोंपियो ने भाजपा के चुनावी प्रचार का हिस्सा रहे- ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे की भी सराहना की। माइक पोम्पियों ने उज्ज्वला योजना का भी उल्लेख किया और कहा कि व्यापार मुद्दों पर बातचीत के लिए अमेरिका तैयार है।