संसार

बोइंग 737 मैक्स की खामियों को दूर करने में लगेगा 3 साल का वक्त

वॉशिंगटन – विमान निर्माता कंपनी बोइंग अपने सबसे महत्वपूर्ण विमान बोइंग 737 मैक्स की खामियों को दूर करने की पूरी कोशिश कर रही है। खबरों के मुताबिक बोइंग ने अपने 737 मैक्स विमानों में खामियों को ठीक करने के लिए तीन साल इंतजार करने की योजना बनाई है। दरअसल, हाल ही में बोइंग 737 मैक्स के दो बड़े हादसों के बाद बोइंग ने ये फैसला लिया है।कंपनी ने बताया कि दो प्रमुख सांसदों द्वारा शुक्रवार को कंपनी की समय सारिणी का खुलासा करने के बाद 2020 में कॉकपिट चेतावनी लाइट को ठीक करने की योजना बनाई गई है। दरअसल ओरेगन के सांसद पीटर डेफाज़ियो और वाशिंगटन के सांसद रिक लार्सन ने बोइंग और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन से पूछा था कि सुरक्षा एजेंसी और एयरलाइंस को यह बताने में एक साल से ज्यादा का समय क्यों लगा कि मैक्स जेट्स का अलर्ट सेंसर काम नहीं करता। दरअसल विमान में एओए अलर्ट नामक एक सेंसर होता है, जो सामने से आ रही हवाओं के कारण विमान की नाक ऊपर या निचे होने के बारे में पायलट को जानकारी देता है।बता दें कि इंडोनेशिया में अक्टूबर में लायन एयर की उड़ान के दौरान और मार्च में इथियोपिया एयरलाइंस की उड़ान के दौरान विमना के सेंसर में खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से पायलट विमान पर नियंत्रण हासिल नहीं कर सके और दोनों ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इन दोनों हादसोमं में कुल मिलाकर 346 लोग मारे गए थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.

19 − 14 =

Most Popular

To Top